जिन खोजा तिन पाइयां

इस ब्लॉग में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के उत्तर देने की कोशिश की जाएगी। हिन्दी साहित्य से जुड़े कोर्सेस पर यहाँ टिप्पणियाँ होंगी,चर्चा हो सकेगी।
Showing posts with label विविध समालोचन. Show all posts
Showing posts with label विविध समालोचन. Show all posts

Monday, 13 February 2012

विद्यार्थी मित्रो,
इस ब्लॉग की बायीं ओर एक नया गेजेट मैंने जोड़ा है। हिन्दी समय। जिस तरह आप समालोचन में जा कर कई सारे नए मुद्दों को देख सकते हैं, उसी तरह इस गेजेट पर जा कर आपको हिन्दी संबंधी नई जानकारियाँ मिलेंगी। यह अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्द्धा की वेब-साईट है। मैं चाहूँगी आप इसे अवश्य देखें। आपको हिन्दी से जुड़ी विपुल जानकारियाँ मिलेंगी। यहाँ तक कि अगर आप एम. ए. के बाद वहाँ जा कर पढ़ना चाहते हैं,  तो आप उस विश्वविद्यालय के अनेक कोर्सेस से परिचित होंगे। इसमें छबियाँ हैं, फिल्में हैं, कई पुस्तकें ई-स्वरूप में भी हैं। इसे देख कर मुझे तो लगा कि भविष्य में हम भी गुजरात युनिवर्सिटी के हिन्दी विभाग की एक ऐसी वेब-साईट बना सकेंगे।