जिन खोजा तिन पाइयां

इस ब्लॉग में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं के उत्तर देने की कोशिश की जाएगी। हिन्दी साहित्य से जुड़े कोर्सेस पर यहाँ टिप्पणियाँ होंगी,चर्चा हो सकेगी।

Thursday 15 March 2012


HIN 509/Unit-5
(2)


अनुवाद और उत्तर-आधुनिकता के संदर्भ में हमने कल क्लास में कुछ बातें समझीं थी। हमने इस बात को जानने का प्रयत्न किया था कि उत्तर आधुनिता के आने पर एक भाषा में लिखा हुआ पाठ जब दूसरी भाषा में जाता है, तब वह एर स्वतंत्र रचना पाठ हो जाता है। हमने इस बात को भी समझा था कि उत्तर आधुनिकता के आने के बाद अनुवाद को देखने का लोगों का नज़रिया बदला । अब वह रचना के बराबर दर्ज़े का समझा जाने लगा है। अनुवाद करना अब दोयम दर्जे का काम नहीं रहा। इसका करारण यह है कि अनुवाद करते समय हम स्रोत पाठ की व्याकरणिक व्यवस्था ही नहीं अपितु एस.एल( सोर्स टैक्स्ट, स्रोत पाठ) में रही सामाजिकता, सांस्कृतिकता,एवं राजनैतिक पक्ष भी टी.एल( टार्जेट टेक्स्ट- लक्ष्य पाठ) में स्थानातरित करते हैं। हमने इस बात की भी चर्चा की थी कि पहले केवल अनुवाद कार्य होता था फिर जब उसके सैद्धांतिक पक्ष की चर्चा होने लगी – मसलन परिभाषा अनुवाद स्वरूप अनुवाद कला-विज्ञान-कौशल अनुवाद की प्रक्रिया, मूल्यांकन आदि तो एक शब्द आया- Translatology( अनुवाद-विज्ञान)। अर्थात् अनुवाद पहले एक कार्य था फिर जब उसता शास्त्र बनने लगा तो अनुवाद विज्ञान की संकल्पना आई। उत्तर आधुनिकता के आने के बाद ही हम अनुवाद-अध्ययन जैसे शब्द की चर्चा करने लगे। अर्थात् एक वाक्य में इसे कहें तो
अनुवाद का कार्य प्राचीन समय से होता आया है जब उसका शास्त्र निर्मित हुआ तो वह अनुवाद-विज्ञान हुआ और उत्तर आधुनिकता के बाद वह अनुवाद –अद्ययन हुआ। यानी कि पहला सूत्र हमने यह जाना
अनुवाद            अनुवाद-विज्ञान          अनुवाद-अध्ययन
(कार्य              मिद्धांत                विमर्श)
आज हम इसी संदर्भ में एक और बात समझने का प्रयत्न करेंगे।
आज हमारे समझने का सूत्र होगा-
पाठ               अन्तर्पाठ              हायपर पाठ
(text                                                inter-text                            hyper text)
इस सूत्र को समझने के लिए कुछ पीछे चलें। हमने मेमिस्टर-2 में विखंडनवाद पढ़ा था। लगभग सभी ने इस बात को समझ लिया है ( या क्-से-कम लिखा ते था ही) कि विखंडन पाठ की एक शैली है।
सबसे पहले पाठ शब्द की ओर अपना ध्यान दें। अनुवाद विज्ञान में सबसे पहले दो शब्दों से हमारा सामना हुआ- स्रोत पाठ तथा लक्ष्य पाठ। इस पर से हमने यह समझा कि सेरोत भाषा में लिखा हुआ कुछ भी पाठ कहलाता है चाहे वह एक वाक्य हो अथवा महाकाव्य हो। यानी जिसका अनुवाद किया जाता है और जो अनूदित होता है वह सब कुछ पाठ होता है।
अनुवाद अध्ययन में
                  लिखी हुई हर चीज़ पाठ(text) है।
                                             पढ़ने की शैली को पाठ कहते हैं।
हर पाठ में                 अन्तर्पाठीयता होती है।
Ø  अन्त्रपाठीयता का अर्थ है कि हर पाठ आपको किसी अन्य पाठ की ओर ले जाता है।
Ø  जैसे तुलसीदास के रामचरित मानस में वाल्मिकी के रामायण का पाठ छिपा है।
Ø  नदी के द्वीप में मृच्छकटिक तथा बाणभट्ट की आत्मकथा का पाठ छिपा है।
Ø  गोदान में भारतीय सामन्ती व्यवस्था, दलित विमर्श तथा स्त्री विमर्श का पाठ छिपा है।
अर्थात्
           एक कृति को पढ़ते हुए हमें अन्य कृतियों के पाठ का स्रण होता है।
           अथवा
    अन्य सामाजिक तथा सांस्कृतिक पाठ छिपे होते हैं जिनका हमें उस पाठ को पढ़ते संय स्मरण होता है। जैसाकि हमने पिछली क्लास में पढ़ा था कि अनुवाद में हं केवल भाषा की व्याकरणिक व्यवस्था का ही पुनः स्थापन नहीं करते बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पाठ का भी पुनः स्थापन करते हैं।
    अब हम अन्तर्पाठीयता से हायपर टैकेस्ट की ओर आते हैं। आपने ही कल मुझे पिछली क्लास में बताय था कि उत्र आदुनिकता से एक अर्थ यह समझ में आता है कि इसका संबंध सूचना प्रौद्योगिकी से भी जुड़ता है। यानी सूचना प्रौद्योगिकी उत्तर आधुनिकता का एक लक्षण है। तो इसका अर्थ यह लेंगे कि सूचना प्रौद्योगिकी संबंध का इंटरनैट है। हायपर टेक्स्ट का संबंध इसी भाषा प्रौद्योगिकी से है, यानी आपके इंटरनैट से भी है। आप इसे इस तरह समझते हैं।
आपने सेमिस्टर-3 में नेट तथा हिन्दी कंप्यूटिंग पढ़ा था। आपने यूनिकोड़ के अन्त्रगत यह समझा था कि कंप्यूटर की अपनी कोई भाषा नहीं होती। (यानी हिन्दी, गुजराती, अंग्रेज़ी आदि)  आप अपने कंप्यूटर पर कोई अक्षर लिखते हैं- मसलन र या R । कंप्यूटर उसे बाइनरी डिजिट में समझता है। वह आपके लिखे को अपनी भाषा में लिखता है। जैसे नीचे दो चित्र दिए गए हैं। चित्र-1 गूगल के सर्च इंजन का मुख पृ।ठ है। उसे कंप्यूटर ने जिस तरह पढ़ा है उसे चित्र -2 में दिया गया है।( यह असल में बहुत अधिक विस्तृत है।)
(चित्र-1)
India


Google.co.in offered in: Hindi Bengali Telugu Marathi Tamil Gujarati Kannada Malayalam Punjabi
(इसमें गूगल का चित्र प्रतिलिपित नहीं हुआ है।

    ( चित्र-2)
<!doctype html><html itemscope itemtype="http://schema.org/WebPage"><head><meta http-equiv="content-type" content="text/html; charset=UTF-8"><meta itemprop="image" content="/images/google_favicon_128.png"><title>Google</title><script>window.google={kEI:"XFxhT_fbHsP4rQfZ98SCBA",getEI:function(a){var d;while(a&&!(a.getAttribute&&(d=a.getAttribute("eid"))))a=a.parentNode;return d||google.kEI},https:function(){return window.location.protocol=="https:"},kEXPI:"17259,23756,24878,27400,31701,35703,36683,36888,37003,37102,37153,37453,37568",kCSI:{e:"17259,23756,24878,27400,31701,35703,36683,36888,37003,37102,37153,37453,37568",ei:"XFxhT_fbHsP4rQfZ98SCBA"},authuser:0,
ml:function(){},pageState:"#",kHL:"en",time:function(){return(new Date).getTime()},log:function(a,d,f,h){var e=new Image,g=google,k=g.lc,i=g.li,m="";e.onerror=(e.onload=(e.onabort=function(){delete k[i]}));k[i]=e;if(!f&&d.search("&ei=")==-1)m="&ei="+google.getEI(h);var j=f||"/gen_204?atyp=i&ct="+a+"&cad="+d+m+"&zx="+google.time(),b=/^http:/i;if(b.test(j)&&google.https()){google.ml(new Error("GLMM"),false,{src:j});
delete k[i];return}e.src=j;g.li=i+1},lc:[],li:0,j:{en:1,l:function(){google.fl=true},e:function(){

(यह बहुत विस्तृत है जिसका एक छोटा-सा अंश यहाँ दिया गया है)
   
अर्थात्
    हम जो लिखते हैं उसे कंप्यूटर अलग ढंग  पढ़ता है। अपने ढंग से लिखता है। उसके पाठ की दृश्यात्मकता तथा हमारे पाठ की दृश्यात्मकता में अंतर है। इसी को मूलतः हापर जैक्स्ट कहते है। मोटे तौर पर कंप्यूटर पर लिखा कुछ भी हायपर टैक्स्ट होता है। इसका मतलब यह हुआ कि कंप्यूटर हमारे पाठ को अपनी अभिव्यक्ति पद्धति (भाषा) में हम तर संप्रेषित करता है। बिना अर्थ को परिवर्तित किए। हमारा पाठ कंप्यूटर अपनी तरह पढ़ता है। हायपर टैक्स्ट की दृश्यात्मकता स्क्रीन पर की दृश्यात्मकता से अलग दिखती है पर है वह वही।
अनुवाद में हम क्या करते हैं ?
बिना अर्थ बदले स्रोत पाठ को अपनी अभिव्यक्ति पद्धति (भाषा) में स्थानातरित करते हैं।
यही अनुवाद की उत्तर आधुनिक तकनीकी समझ है।
लेकिन हमारी बात अबी अधूरी है।शेष अगली पोस्ट में।

No comments: